Party Statement (पार्टी का खाता)
एक पार्टी के साथ हुई हर एंट्री, और चलता हुआ बैलेंस।
तरीक़ा
- मेन्यू से Party Statement खोलें और पार्टी चुनें।
- सूची ऊपर से नीचे पढ़ें: हर लाइन एक बिल, receipt या payment है, और उसके बाद का बैलेंस।
- किसी एक अवधि को देखने के लिए From और To भरें। From तारीख़ से पहले की एंट्री opening balance में जुड़ जाती हैं।
- किसी भी लाइन पर बिल नंबर दबाने से वह बिल खुल जाता है। देने के लिए कॉपी चाहिए तो Print दबाएँ।
जानने लायक़ बातें
- "To Receive" का मतलब है पार्टी पर आपका पैसा बाक़ी है। "To Pay" का मतलब है आप पर उनका बाक़ी है।
- Receivables और Payables में हर वह पार्टी आती है जिस पर बैलेंस है, सबसे बड़ी रक़म सबसे ऊपर।