बिल प्रिंट और शेयर करना
काग़ज़ पर, थर्मल रोल पर, या लिंक के रूप में।
प्रिंट
- बिल खोलें और Print दबाएँ (कंप्यूटर पर F10)।
- Settings में काग़ज़ का साइज़ चुनें: A4, A5 या थर्मल रोल।
- Print settings में अपना पता, फ़ोन नंबर और शर्तें डालें, ताकि वे हर बिल पर छपें।
लिंक शेयर करना
- बंद बिल खोलें और Share दबाएँ (कंप्यूटर पर Share link)।
- लिंक कॉपी करें, या WhatsApp दबाएँ ताकि पार्टी के लिए लिंक वाला संदेश खुल जाए। वे बिना साइन इन किए उसे खोल सकते हैं।
जानने लायक़ बातें
- शेयर किए गए लिंक में सिर्फ़ वही एक बिल दिखता है। उसमें आपकी लागत, आपका मुनाफ़ा या किसी दूसरी पार्टी के आँकड़े कभी नहीं दिखते।
- Receipt भी इसी तरह शेयर हो सकती है। Receipt और Payment वाला पेज देखें।
- जो बिल अभी खुला है, वह Estimate के रूप में छपता है।
- हर बिल को पूरे रुपये में करने के लिए Settings में Invoice के नीचे Round off the bill total चालू करें। Round Off की लाइन बिल close होते समय अपने आप जुड़ती है; आपको लिखनी नहीं पड़ती।
- पार्टी पर पहले का बाक़ी छापना हो, तो बिल बनाते समय Add previous balance on the printed bill पर टिक करें। तब प्रिंट में पिछला बैलेंस, यह बिल और कुल बैलेंस दिखता है। यह सिर्फ़ दिखाने के लिए है: यह बिल की रक़म में नहीं जुड़ता, और शेयर किए गए लिंक में नहीं आता।