बिक्री का बिल बनाना
पार्टी को गया माल दर्ज करें।
फ़ोन पर
- नीचे की पट्टी से Sale खोलें।
- तारीख़ देख लें। जब तक आप Change न दबाएँ, यह आज की तारीख़ रहती है।
- पार्टी का नाम या मोबाइल नंबर लिखें और उसे चुनें। आइटम पर जाने के लिए Go दबाएँ।
- Add item दबाएँ, आइटम खोजें, मात्रा और रेट डालें और Add to bill दबाएँ। अगले आइटम के लिए शीट खुली रहती है; पूरा होने पर Done दबाएँ।
- बिल खुला रखने के लिए Save दबाएँ, या पूरा करने के लिए Save & close।
कंप्यूटर पर
- New Bill (F2) खोलें और पार्टी चुनें।
- Add sale में खोजें (O दबाएँ) और हर आइटम चुनें। मात्रा और रेट डालें; Enter अगले खाने में ले जाता है।
- Save के लिए F9 और बिल close करने के लिए Alt+C दबाएँ।
- बंद किया हुआ बिल स्क्रीन पर रहता है, ताकि आप उसे प्रिंट या शेयर कर सकें। अगले बिल के लिए F2 दबाएँ।
जानने लायक़ बातें
- किसी ऐसे ग्राहक को बेच रहे हैं जो आपकी पार्टी नहीं है? पार्टी चुनने के बजाय Walk-in customer दबाएँ। Walk-in customer वाला पेज देखें।
- आइटम अलग-अलग नहीं लिखने? "Just a total instead" दबाएँ और लिखें कि किस चीज़ का था और कितनी रक़म।
- एक बिल में एक ही आइटम दो बार नहीं जोड़ा जा सकता। मात्रा बदलने के लिए पहले वाली लाइन को edit करें।
- जिस लाइन की रक़म 0 है, उसके साथ बिल save या close नहीं होता। उसकी मात्रा और रेट डालें, या लाइन हटा दें।
- बंद बिल को Master PIN से फिर खोला जा सकता है, कंप्यूटर पर भी और फ़ोन पर भी (Reopen bill)।