शुरुआत कैसे करें

रजिस्टर करने से लेकर पहला बिल बनाने तक, लगभग पाँच मिनट में।

← मदद के सभी विषय

तरीक़ा

  1. अपने व्यापार का नाम, अपना नाम, एक username और password डालकर रजिस्टर करें। ईमेल भी डालें, ताकि बाद में password बदला जा सके।
  2. साइन इन username से करें, ईमेल से नहीं। आपका username स्वागत वाले ईमेल में लिखा होता है।
  3. एक plan चुनें। हर plan 30 दिन मुफ़्त है और कार्ड की ज़रूरत नहीं है।
  4. अपनी पहली पार्टी जोड़ें — ग्राहक या सप्लायर। शुरू करने के लिए सिर्फ़ नाम काफ़ी है।
  5. Sale खोलें (कंप्यूटर पर New Bill), पार्टी चुनें, जो माल बिका वह जोड़ें और save करें।
  6. बिल को close करें। पार्टी का बैलेंस बदल जाता है और बिल को उसका नंबर मिल जाता है।

जानने लायक़ बातें

  • कोई पार्टी हमेशा के लिए ग्राहक या सप्लायर नहीं होती। आप एक ही पार्टी को बेच भी सकते हैं और उससे ख़रीद भी सकते हैं, एक ही बिल पर भी।
  • खुला (open) बिल बदला जा सकता है। बंद (closed) बिल पक्का होता है और हर रिपोर्ट में गिना जाता है।

आगे: पार्टी जोड़ना और संभालना →