पार्टी जोड़ना और संभालना

जिन लोगों और दुकानों से आपका लेन-देन है, और उन पर कितना बाक़ी है।

← मदद के सभी विषय

तरीक़ा

  1. मेन्यू से Parties खोलें।
  2. New party दबाएँ। नाम डालें; मोबाइल नंबर और opening balance ज़रूरी नहीं हैं।
  3. अगर FastBilling शुरू करते समय उन पर आपका पैसा बाक़ी था, या आप पर उनका, तो वह रक़म opening balance में डालें और दिशा चुनें।
  4. Save करें। पार्टी तुरंत बिल पर इस्तेमाल के लिए तैयार है।

जानने लायक़ बातें

  • बिल लिखते समय भी पार्टी बनाई जा सकती है: पार्टी वाले बॉक्स में नया नाम लिखें और Create party चुनें।
  • Deactivate करने से पार्टी खोज में नहीं दिखती, पर उसका पुराना हिसाब मिटता नहीं।
  • पार्टी पर अभी कितना बाक़ी है, यह देखने के लिए Balance के पास Show दबाएँ।

आगे: बिक्री का बिल बनाना →