ऑर्डर लेना
बिल बनने से पहले लिख लें कि पार्टी को क्या चाहिए।
तरीक़ा
- Orders खोलें और New order दबाएँ।
- पार्टी चुनें, फिर Add item दबाएँ। आइटम खोजें और मात्रा डालें। रेट आइटम से अपने आप आता है।
- Delivery date आज की तारीख़ रहती है; माल किसी और दिन चाहिए हो तो उसे बदल दें।
- ज़रूरत हो तो note लिखें, और Save order दबाएँ।
- जब माल जाए, तो ऑर्डर पर Create bill दबाएँ (कंप्यूटर पर Invoice), जो लाइनें सच में जा रही हैं उन पर टिक करें और बिल बना दें।
जानने लायक़ बातें
- ऑर्डर से कोई बैलेंस नहीं बदलता। बैलेंस सिर्फ़ उससे बने बिल से बदलता है।
- जो आइटम सूची में नहीं है, उसके लिए Free Text चुनें और लिख दें कि क्या चाहिए।
- आधा पहुँचा ऑर्डर अपनी बची हुई लाइनें pending रखता है।
- Create bill सिर्फ़ उसे दिखता है जिसे ऑर्डर का बिल बनाने की अनुमति है। Salesman ऑर्डर ले सकता है, बिल नहीं बना सकता।
- Orders सबसे बड़े plan में आता है।